रूझानों से भाजपा गदगद, भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे पीएम मोदी, पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्‍यालय में जश्‍न की तैयारियां हैं। प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) आज शाम बीजेपी के राष्‍ट्रीय मुख्यालय (BJP Headquaters) का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी के शाम 6.30 बजे तक पार्टी कार्यालय जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए भाजपा कार्यालय स्थित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग (Deen Dayal Upadhyay Marg) पर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्‍त किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई शीर्ष नेता पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। ताजा रूझानों के मुताबिक भाजपा चार राज्यों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Election), उत्तराखंड (Uttarakhand Election), मणिपुर (Manipur Election) और गोवा (Goa Election) में बढ़त बनाए हुए है। इन चार राज्‍यों में पहले भी भाजपा की अगुवाई वाली सरकारें थीं।

उल्‍लेखनीय है कि राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्‍वपूर्ण माने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार दूसरी बार जीत की ओर बढ़ रही है। यही नहीं तीन अन्य राज्यों में बढ़त बनाए हुए है। उत्‍तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं। यूपी को साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का लिटमस टेस्‍ट भी माना जा रहा था। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी में जमकर चुनाव प्रचार किया था। भाजपा का कहना है कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर भरोसा जताया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *