कांग्रेस सरकार के बजट पर जिलाध्यक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रिया
सक्ती- जांजगीर-चांपा जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने 9 मार्च को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है भूपेश बघेल सरकार के इस बजट में कुछ भी नया नहीं है, तथा हर मोर्चे पर विफल इस प्रदेश की सरकार ने अपने बजट में आधे अधूरे मन से जिन कामों को करने की बात कही है, उसमें उसके विजन का सर्वथा आभाव नजर आ रहा है, एवं इस सरकार ने अपने महज 3 साल के कार्यकाल में ही लगभग 51000 हजार करोड रुपए के कर्ज मैं इस छत्तीसगढ़ को डुबो दिया है, तथा प्रदेश सरकार का यह बजट प्रदेश में आय के नए स्रोतों को तलाशने की बजाय एक बार फिर से कर्ज मैं डूबने वाला बजट है, तथा जिला अध्यक्ष चंद्रा ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने अपने लोक लुभावन बजट में घोषणाओं की झड़ी तो लगा दी है, किंतु सवाल यह है कि इन सभी घोषणाओं पर काम करने का रोड मैप क्या होगा, एवं बजट में पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने वाली इस प्रदेश की सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ते पर मौन साध कर अपने कर्मचारी विरोधी रवैये का एक बार फिर से परिचय दिया है,तथा चंद्रा के अनुसार राज्य की भूपेश बघेल सरकार का यह बजट आने वाले समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश की आर्थिक स्थिति को और अधिक कमजोर करेगा एवं कांग्रेस की सरकार ने जिस तरह से चुनाव पूर्व राज्य को उन्नति एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की बातें अपने चुनावी घोषणा पत्र में की थी, शायद ऐसा लगता है कि इस बजट से हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की बजाय आर्थिक कर्ज से दब जाएगा