10 मार्च राशिफल: मेष राशि: कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिल सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने किसी कार्य को करने का सोचा है, तो उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं छोड़ना है, नही तो वह लंबे समय के लिए रूक सकता है। सायंकाल के समय आप अपने माता-पिता के साथ वक़्त बिताए।
वृष राशि: नौकरी से जुड़े जातकों को आज वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह लेने से बचना चाहिए, नहीं तो वह उनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आज यदि आपको लोगों की मदद करनी चाहिए।
मिथुन राशि: परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आपको अपनी पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि: आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगति में न फस जाए, लेकिन व्यापार कर रहे लोग अपनी चतुर बुद्धि से अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमें शांत रहना चाहिए।
सिंह राशि: परिवार में आपसी कलह के कारण परिवार का माहौल कलह पूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको चिंता रहने वाला है। संतान को आज नई नौकरी मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेंगी।
कन्या राशि: आपको आज कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे। अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। आप अपने माता पिता को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आज कुछ तनाव हो सकता है।
तुला राशि: आप अपनी माता जी के लिए कोई भेंट लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, फिर भी आपको अपने कुछ खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जो बेवजह के होंगे। आप कुछ जमीन इन्वेस्टमेंट के लिए भी खरीद सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि: आज पिताजी के मार्गदर्शन से आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ लोगों से मेल मिलाप भी कर सकते हैं। निजी व्यवसाय में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद-विवाद करा सकती है।
धनु राशि: प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि: रोज के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है कि आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ राशि: मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिलकुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझ करें।
मीन राशि: परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है।अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।