देश में आज सरकारें भी नारी सशक्तिकरण की दिशा में कर रही काम- राखी अग्रवाल
सक्ती- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं महिला जागृति शाखा अकलतरा के संयुक्त तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया तथा इस दौरान आयोजन समिति की ओर से आमंत्रित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में जहां नारी शक्ति की महिमा पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में नारी सशक्तिकरण से हमारा विश्व प्रगति पर है, तथा भारत देश में जिस तरह से नारी सशक्तिकरण को लेकर सरकारों द्वारा काम किया जा रहा है, इससे आज चाहे गांव हो या की शहर हो महिलाएं काफी आगे बढ़कर काम कर रही हैं,एवं चुनावो में भी भारत देश में जिस तरह से महिलाओं के लिए आरक्षण दिया गया है,उससे आज महिलाओं में काफी जागृति आई है, तथा महिलाएं एक जनप्रतिनिधि के रूप में कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं

एवं कार्यक्रम के दौरान जहां आगंतुक सभी अतिथियों एवं सदस्यों का वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की सोच से पौधे लगे हुए गमले एवं पेन- डायरी से सम्मान किया गया तथा महिलाओं के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया , इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रेखा तथा राखी अग्रवाल द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया एवं संतोष ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के ऊपर बहुत सुंदर ढंग से भजनों की प्रस्तुति दी, तथा इस दौरान आगंतुक अतिथियों में मंजू सिंह, मिनी जी, संतोष जी, अलका शर्मा, आरती शर्मा, श्वेता चौहान, डॉक्टर श्रेया दीक्षित, स्वाति शर्मा, सीए अंकिता अग्रवाल,सहित काफी संख्या में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति अकलतरा एवं महिला जागृति शाखा अकलतरा के सभी सदस्य गण मौजूद रहे, इस अवसर पर राखी अग्रवाल ने भी कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है, तथा इस अवसर पर हम सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हैं, वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों में भी काफी उत्साह देखा गया तथा सभी ने मिलजुल कर इस कार्यक्रम को संपन्न कराया
