किरन्दुल-बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा किरन्दुल द्वारा नगर की सुख शांति,सर्व भवन्तु सुखिनः के भाव से वार्ड क्रमांक 07 बेचलर हाल किरन्दुल में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।जिसमें गायत्री परिवार दंतेवाड़ा के बहनों की टोली ने इस महायज्ञ को सम्पन्न करवाया।महायज्ञ में आस पास के मौहल्ले वासियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।आयोजन की व्यवस्था में वार्ड पार्षद राजू छलिवाल,डी पी डेहरिया, बी के मिश्र, राजेश निषाद, तुलसीराम निषाद,शेल साहू,प्रमिला शर्मा,कामता डेहरिया का विशेष सहयोग रहा।इस मौके पर चन्द्रिका साहू,सवित्री राजपूत,गीता यादव, उमेश्वरी साहू, महेश्वरी साहू, नरगिस ,बेगम,सुशीला, गीता एवं अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
