शक्ति की निवेदिता फाउंडेशन ने महिला दिवस पर किया विकास खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर में महामहिम राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्वर्गीय शिप्रा देवी के परिजन

सक्ती- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निवेदिता फाउंडेशन द्वारा कासा रायपुर के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया सम्मेलन में मानसिक स्वास्थ्य मनोसामाजिक कल्याण गांव-गांव में जेंडर सेल का गठन एवं जेंडर चैंपियन का क्षमता विकास पर सम्मेलन में चर्चा हुआ इस मौके पर अपर सत्र न्यायालय शक्ति की एडीजे गीता नेवारे एवं अपर सत्र प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट भारतीकुलदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम कानून को लेकर महिलाओं को जागरूक किया वही गीता नेवारे जी ने महिलाओं को एफ आई आर से लेकर न्यायलिन प्रक्रिया के बारे में महिलाओं को जागरूक किया जिला जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग जांजगीर चांपा से दिव्य प्रकाश देवांगन, मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा विजेंद्र गवेल, सरोज सेन,साइकेट्रिक नर्स एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति स्वाति शर्मा एवं चंद्र मैडम भी उपस्थित थे उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को जागरूक किया

8 मार्च को ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रायपुर में आयोजित प्रदेश स्त्री सम्मान समारोह में राज्य की महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उईके एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक के द्वारा रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में स्वर्गीय शिप्रा देवी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया गया, जिसे उनकी बेटी निवेदिता और विवेक ने ग्रहण किया

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर निवेदिता फाउंडेशन शक्ति द्वारा आयोजित सम्मेलन में डभरा शक्ति एवं पामगढ़ के 300 महिला उपस्थित थे l कार्यक्रम का समापन सुआ नृत्य के साथ किया गया निवेदिता फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *