महिलाओं की स्थिति में भारत का 153 वां स्थान

सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति (सकरेली -बा) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को गीता नेवारे प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ति के मुख्य आतिथ्य में तथा डॉक्टर यू एन कुर्रे प्रभारी प्राचार्य ,शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति की अध्यक्षता में एवं सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ति के विशेष आतिथ्य में तथा गंगा महंत बी ए प्रथम और पूजा श्रीवास बीएससी द्वितीय द्वारा छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय गीत एवं स्वागत गीत के प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं काजल तंबोली ,भुनेश्वरी साहू, पूजा श्रीवास ,पूजा साहू, संगीता यादव, छाया देवांगन द्वारा छत्तीसगढ़ी सुआ एवं कोरोना जागरूकता पर लोक नृत्य प्रस्तुत की गई ।कार्यक्रम को प्रभारी प्राचार्य एवं आइक्यूएसी प्रभारी के द्वारा अतिथि स्वागत भाषण के साथ विद्यार्थियों को संबोधन किए तत्पश्चात सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सक्ति ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा संविधान में भी प्रावधान है कि किसी भी महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, मत देने का, शिक्षा का अधिकार आदि मौलिक अधिकार के रूप में प्रदान किया गया है।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि के आसींद पर विराजमान गीता नेवारे प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश सक्ति ने अपने उद्बोधन में कहा महिलाऐं सिर्फ शक्ल और जिस्म से ही खूबसूरत नहीं होती बल्कि इसलिए भी खूबसूरत होती है क्योंकि प्यार में ठुकराने के बाद भी-किसी लड़के पर तेजाब नहीं फेंकती। उक्त कार्यक्रम में रिया लहरे बी ए द्वितीय ,पूजा श्रीवास बीएससी द्वितीय वर्ष ,भुवनेश्वरी साहू बीएससी तृतीय ,राधिका चौहान बीकॉम प्रथम, जया कुमारी जोशी बीएससी अंतिम, पूनम यादव बीएससी अंतिम आदि ने कविता ,गीत, भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस कार्यक्रम को डॉक्टर शकुंतला राज प्रभारी, महिला उत्पीड़न उन्मूलन समिति के निर्देशानुसार संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर पी आर कठौतिया कार्यक्रम अधिकारी रा से यो के द्वारा अतिथियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापन किया गया उक्त कार्यक्रम में श्याम टंडन,ट इंद्रजीत ,राहुल ,आकाश यादव ,बबली बरेठ, मनीषा देवांगन, रिया लहरे, भुनेश्वरी साहू , काजल तंबोली ,चंद्रप्रभा सोनी गंगा महंत, पूजा श्रीवास आदि विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों अधिकारियों की उपस्थिति रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *