रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात टाटा एस वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बारे में जानकारी देते हुए युवक ने पुलिस को बताया कि वे कुरकुरे भरकर रायपुर से संडी जा रहा था। सुदर्शन ढाबा के पहले पहुंचा था। तभी मोटर सायकल ओव्हर टेक करते हुए आगे बढा। इस दौरान खरोरा तरफ से आ रही टाटा एस वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक सामने से बाइक को ठोकर दी। इस हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण संजय मारको ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क हादसा रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों बावजूद इसमें कमी होती नजर नहीं आ रही है।जनवरी से नवंबर के बीच की के हादसों के आंकड़ों पर नजर डालें तो न इनमें कमी आई है और न ही उनसे होने वाली मौतें ही घटी हैं। आये दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की मौत की खबर आती ही रहती है।