जवानों के वाहन को बस ने ठोका, 5 घायल

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर जिले में रॉयल बस की टक्कर से पुलिस जवान की वाहन पलट गई है। हादसे में 5 जवान घायल हो गए है। मिली सूचना के मुताबिक, बलरामपुर पुलिस के जवान किसी कार्य से बिलासपुर जा रहे थे। हादसा बस के ओवरटेक करने से हई। घायल जवानों को लखनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामला लखनपुर के गुजरी चौक के पास का है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *