सिंगर आस्था गिल अपने सॉन्ग के लिए काफी पॉपुलर हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में आस्था की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं जिसके बाद लोग उनसे सवाल पूछने लगे। ये तस्वीरें देख लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आस्था आखिर करना क्या चाहतीं हैं।
हाल ही में आस्था गिल ने अपने ऑफीशियल इंस्टा अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की है। देखने में फोटो को बिल्कुल नॉर्मल है पर आस्था की फोटो का बैकग्राउंड काफी अजीब है। उन्होंने ये फोटोशूट लॉयलेट में करवाया है। बात सिर्फ यहां तक रहती तो फिर भी ठीक थी। आस्था ने तो सारी हदें पार कर दीं, उन्होंने टॉयलेट कमोड पर बैठकर पोज दिए। इस फोटो को देख कर तमाम लोग रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। यहां देखें तस्वीर…
आस्था गिल की फोटो देख कर कई लोग कहते दिखे कि वह अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे। ब्लू क्रॉप जैक्ट और स्कर्ट संग आस्था ने रोज पिंक कलर का ब्रालेट पहना है। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट हील्स के साथ कंप्लीट किया है। लोग आस्था गिल का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘अरे कम से कम टॉयलेट तो छोड़ देते।’