दिगंबर चौबे निर्वाचित हुए अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष

सचिव पद पर उदय वर्मा,कोषाध्यक्ष पद पर महेश अग्रवाल तो सह सचिव बने रतन कसेर

सक्ती-अधिवक्ता संघ शक्ति के 5 मार्च को संपन्न चुनाव में अधिवक्ता दिगंबर प्रसाद चौबे ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी शिव शंकर शुक्ला को 11 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया, तथा अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 उम्मीदवार थे, जिसमें दिगंबर चौबे को 81 वोट मिले, शिव शंकर शुक्ला को 68 वोट, वही देवेन्द्र निर्मलकर को 26 वोट मिले तथा कुल 11 मतों से दिगंबर चौबे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं सचिव के पद पर उदय कुमार वर्मा निर्वाचित हुए तो सह सचिव के पद पर रतनलाल कसेर एवं कोषाध्यक्ष के पद पर महेश अग्रवाल निर्वाचित हुए,अधिवक्ता संघ शक्ति के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा कराया तो वही अधिवक्ता संघ शक्ति का निर्वाचन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, उल्लेखित हो कि दिगंबर प्रसाद चौबे पूर्व में भी अधिवक्ता संघ शक्ति के अध्यक्ष रह चुके हैं,तथा वर्तमान में दिगंबर चौबे के अनुज ऋषिकेश चौबे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *