छत्तीसगढ़ के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा, 1047 मरीजों को मिला लाभ

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 17 जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा है । इसमें डेढ़ वर्ष में 1047 कैंसर मरीजों को लाभ मिला है। बता दें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ‘दीर्घायु वार्ड’ योजना के तहत राज्य के 17 जिला अस्पतालों में डे-केयर कीमोथेरेपी सुविधा संचालित की जा रही है। इसमें प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों व आदिवासी अंचलों के कैंसर मरीजों को भी यह जरूरी सुविधा दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते डेढ़ वर्षों में कीमोथेरेपी सुविधा वाले 17 जिला अस्पतालों में 4598 व्यक्तियों में कैंसर की जांच की गई है। इसमें जगदलपुर जिला अस्पताल में 2063 मरीजों, धमतरी में 810, गरियाबंद में 482, जशपुर में 335, सूरजपुर में 329 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है। वहीं रायपुर में 242, जांजगीर में 104, कांकेर में 65, बिलासपुर में 47, बालोद में 39, बेमेतरा में 33, बलरामपुर में 23, अंबिकापुर में 14, दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 12 लोगों में कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है।

जिला अस्पतालों में मरीजों की कीमोथेरेपी

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जगदलपुर जिला अस्पताल में 516, जशपुर में 296, अंबिकापुर में 86, सूरजपुर में 37, कांकेर में 24, जांजगीर में 21, रायपुर में 17, धमतरी में 15, नारायणपुर में 13, बेमेतरा में 12, बलरामपुर में तीन, बिलासपुर, गरियाबंद और दंतेवाड़ा में दो-दो तथा बालोद जिला अस्पताल में एक मरीज की कीमोथेरेपी की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *