‘देवों के देव महादेव’ की ‘पार्वती’ ने जालीदार बिकिनी में पहन दिए ऐसे बोल्ड पोज,

टीवी के फेमस धार्मिक शो ‘देवों के देव महादेव’ दर्शकों का काफी पसंदीदा शो रहा है। इस शो का वैसे तो हर किरदार अपनी शानदार एक्टिंग के चलते चर्चा में रहा लेकिन ‘पार्वती’ के रोल को भी खूब पसंद किया गया। ‘पार्वती’ का किरदार शो में टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने निभाया था। पूजा को इस रोल के जरिए खास पहचान मिली थी। पूजा पर्दे पर भले ही सिंपल रोल प्ले करती हों लेकिन असल जिंदगी में वह काफी हॉट एंड बोल्ड हैं। इन दिनों पूजा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह आए दिन अपने बोल्ड अवतार से फैंस को सरप्राइज कर रही हैं। इसी बीच पूजा की एक तस्वीर ने फिर से चर्चा में आई है। इस तस्वीर में उनके बोल्ड बिकिनी लुक को देखकर फैंस हैरान हैं। यहां देखें तस्वीर…

‘पार्वती’ यानी पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक लेटेस्ट हॉट बिकिनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका ये लुक काफी चर्चा में हैं। पूजा की इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि पूजा ने नियॉन ग्रीन कलर की जालीदार बिकिनी पहनी हुई हैं। इस बिकिनी के साथ ही पूजा ने कमर पर मैचिंग कपड़ा कवर कर रखा है। वहीं पूजा बिकिनी पहने सफेद रंग के गद्दे पर लेटकर पोज देती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका कातिलाना अंदाज हर किसी को दीवाना बना रहा है। इस तस्वीर में खुले बालों में पूजा की स्टाइल बस देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर न सिर्फ पसंद की जा रही है बल्कि जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *