4 मार्च राशिफल: मेष राशि: आज का दिन अनुसंधान कार्यों में लगे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। आज आपको आलस्यता से दूर रहने की आवश्यकता है। आप परिवार के साथ कुछ सुखद समय व्यतीत कर सकतें है। आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा।
वृष राशि: कार्यस्थल पर समझदारी से काम ले अन्यथा किसी से शत्रुता हो सकती है।खेल से सम्बंधित लोगो के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,इसीलिए आप को भरपूर मेहनत की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दे। उचित खानपान को अपनाएं।
मिथुन राशि: आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है क्योंकि कटु वचन रिश्तों में अनबन पैदाकर सकता हैं। शत्रु पक्ष से भी बचकर रहें।आज आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकाल पाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का आज आपको सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि: किसी व्यक्ति के सहयोग से आज आपको कोई बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिसे प्राप्त करने की आपके मन मे प्रबल इच्छा थी। व्यापार में नवीन योजनाओं अपना सकतें है जिससे व्यापार को गति मिलेगी। रोजगार के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, आज उनको रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अधिक प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशि: आज विद्यार्थियों को लेखन कार्य मे प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में किसी अपने का सहयोग मिलेगा जो लाभदायक रहेगा। जो अविवाहित है उनको आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: आज लोगो द्वारा आपको मदद मिल सकती हैं। आज किसी सहकर्मी से कार्यक्षेत्र के विषय मे चर्चा कर सकतें है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा, कोई नयी परियोजना मे कार्य कर सकतें है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनी माँ से कोई उपहार मिल सकता है। उद्योग से सम्बंधित लोगो को लाभ होगा।
धनु राशि: आज परिवार के लोगों से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिशों के लिए आपको पुरस्कार मिलने के योग बन रहे है। आज आप अपने विचार दूसरों के समक्ष स्पष्ट रूप से रख पाएँगे।
मकर राशि: इस राशि के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय अच्छा रहेगा। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। कारोबारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता पूर्ण रहने वाला है। अपने शत्रुओं से आज सावधान रहें क्योंकि वे आपको नुकसान पहुचा सकते हैं। आज आपको अपने बुद्धि के सार्थक प्रयोग की आवश्यकता है।
मीन राशि: आज व्यापार से सम्बंधित लोगों को लाभ मिल सकता है इसलिए किसी भी अवसर को बेकार न जाने दें। संतान पक्ष से उचित कार्य होंगे जिससे आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकतें है।