चलती कार में अचानक लगी आग, मिनटों में हुई खाक

नवादा: बिहार के नवादा से हाल ही में एक हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है जिसमे एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई तथा धू-धू कर जलने लगी. कुछ ही मिनटों में ही कार जलकर खाक हो गई. मामला नवादा के वारिसलीगंज का है. वही गनीमत ये रही कि वक़्त रहते सभी व्यक्ति कार से बाहर आ गए जिस कारण किसी को कई चोट नहीं आई.

वही गाड़ी के मालिक सड़क पर अपनी गाड़ी को आग की लपटों में जलते हुए देखते दंग रह गए. मामला चातर मोड़ के पास का है. पटना के गुलजारबाग के दिलीप कुमार अपने मामा, नानी एवं एक दोस्त के साथ कार से कौवाकोल के सीतुआ जा रहे थे. वो अपने बीमार मामा पिंटू चौधरी का उपचार कराने जा रहे थे.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसी बीच चातर मोड़ के समीप अचानक कार से धुआं निकलने लगा. कार रोककर जब देखा तो इंजन में आग लग चुकी थी. वही आनन -फानन में सभी कार से बाहर निकले तथा इस बीच आग और तेज हो गई. हालांकि तहरीर प्राप्त होने पर वारिसलीगंज से दमकल की टीम मौके पर पहुंची मगर तब तक कार पूर्ण रूप से जलकर खा हो चुकी थी. वही इस घटना से कार के मालिक सन्न रह गए.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *