वातानुकूलित बस से केवल 850/- रुपये में यात्रा कर सकेंगे यात्री जगन्नाथ धाम की, विस्तृत जानकारी के लिए स्थानीय प्रतिनिधि राजा सोनी के मोबाइल नंबर 851785 8855 पर कर सकते हैं संपर्क
शक्ति से प्रारंभ हो रही इस बस सेवा से लोगों में हर्ष
सक्ती- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शक्ति को जिले का दर्जा देने के बाद शक्ति में निरंतर सुविधाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है,इसी श्रृंखला में 4 मार्च से डॉल्फिन बस सर्विस ने शक्ति से जगन्नाथपुरी के लिए नियमित सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया है, जो की शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित नवीन स्व. हरिराम निगानिया बस स्टैंड से प्रतिदिन शाम 5:00 बजे रवाना होगी, जो कि पूर्ण रूप से वोल्वो कंपनी की वातानुकूलित बस है, जिसका किराया 850/- निर्धारित किया गया है, तथा यह बस शक्ति से चांपा, अकलतरा, बिलासपुर, शिवरीनारायण, सराईपाली,बरगढ़, संबलपुर, भुनेश्वर होते हुए सुबह 8:00 बजे जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचेगी, तथा वापसी में भी यह बस प्रतिदिन नियमित रूप से शाम 5:00 बजे जगन्नाथ पुरी धाम से सक्ति के लिए उसी मार्ग से रवाना होगी, जो कि दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे शक्ति पहुंचेगी, शक्ति शहर से इस महत्वपूर्ण बस सेवा के शुभारंभ से जहां लोगों में प्रसन्नता व्याप्त हैं,तो वहीं ट्रेनों में वर्तमान में तथा नियमित रूप से चल रही भारी भीड़ को देखते हुए क्षेत्र वासियों के लिए यह एक बड़ी सेवा की शुरुआत है, तथा इस संबंध में डॉल्फिन बस सर्विस के सक्ती शहर के स्थानीय प्रतिनिधि राजा सोनी ने बताया कि यह बस 4 मार्च से प्रारंभ हो रही है, तथा इसमें यात्रा के लिए उनके मोबाइल नंबर 8517858855 पर भी संपर्क किया जा सकता है, राजा सोनी के अनुसार शक्ति शहर से पहली बार ऐसी बस सेवा की शुभारंभ हो रहा है, जो कि प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी धाम की नियमित रूप से यात्रा के लिए उपलब्ध रहेगी एवं राजा सोनी कहते हैं कि शक्ति शहर सहित आसपास के पूरे अंचल एवं नवीन शक्ति जिले की बात करें तो यहां से वर्षभर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन ट्रेनों से या कि स्वयं के साधनों से सड़क मार्ग से जगन्नाथ पुरी की यात्रा करते थे, किंतु इस बस के प्रारंभ होने से जहां कंफर्म सीट भी इस बस में उपलब्ध होगी तो वही इस बस का न्यूनतम किराया भी रखा गया है, उल्लेखित होगी विगत वर्षों में कोरबा से पूरी की भी ऐसे ही डॉल्फिन बस द्वारा सेवा प्रारंभ की गई थी जो कि कोरबा से शक्ति खरसिया होते हुए पूरी पहुंचती थी, तथा अब इस नई सेवा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को एक आवागमन की नई सुविधा मिलेगी

ज्ञात हो कि देश के उड़ीसा राज्य में स्थित जगन्नाथ पुरी धाम दुनिया के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में एक है, जहां की लाखों की संख्या में लोग दर्शन हेतु पहुंचते हैं, तथा जगन्नाथ पुरी धाम की अपनी एक अलग ही मान्यता एवं परंपराएं हैं, तथा जगन्नाथपुरी के लिए लोग जहां दर्शन करने पहुंचते हैं, तो वहीं दुनिया के अनेकों देशों से विदेशी भी यहां दर्शन एवं समुद्र के किनारे पर्यटन की दृष्टि से भी पहुंचते हैं, तथा जगन्नाथ पुरी धाम में स्थित समुद्र भी पूरी दुनिया का एक बड़ा आकर्षण का केंद्र है, साथ ही जगन्नाथ पुरी धाम में प्रतिवर्ष निकलने वाली यात्रा भी पूरी दुनिया में धार्मिक दृष्टि से काफी प्रसिद्ध है