हिना खान ने पहनी 1,75,000 रुपये की साड़ी, जानिए क्या है इसकी खासियत?

टेलीविज़न जगत में अपने जबरदस्त अभिनय से लाखों फैंस के दिलों को जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब बॉलीवुड की ओर रुख करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस बीच हिना खान ने संस्कारी बहू वाली इमेज तोड़ प्रशंसकों को अपना बोल्ड अवतार भी दिखा दिया है. वैसे तो हिना खान पर हर ड्रेस बहुत खूबसूरत लगती है, बात यदि ट्रेडिशनल की हो तो उनका कोई तोड़ नहीं है.

हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए फोटोशूट की फोटोज साझा की थीं. जिसमें वो नीली शिफॉन मैटेलिक साड़ी पहने हुए नजर आई थीं. साड़ी में भी हिना का बहुत ग्लैमरस लुक देखने को मिला. तस्वीर में हिना खान इंडो-वेस्टर्न लुक से प्रेरित रॉयल ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं. इस साड़ी की विशेषता ये है कि प्री-ड्रेप्ड पैटर्न में है ये. वैसे तो साड़ी दिखने में बहुत प्लेन है, मगर इसके स्टाइल को इसका मैटेलिक पल्लू और बढ़ा रहा है. इस साड़ी में वर्टिकल पैटर्न के प्लीट्स हैं.

साथ ही इस साड़ी के संग हिना ने मैटेलिक क्रॉप ब्लाउज पहन रखा है, जो बहुत जबरदस्त लग रहा है. ये ब्लाउज स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला है, जिसमें मैचिंग बीड्स लगे हैं. बता दें अमित अग्रवाल (Amit Aggarwal) ने इस साड़ी को डिजाइन किया है. इस साड़ी का दाम सुन आपके होश उड़ जाएंगे. जी हां इस साड़ी का दाम डिजाइनर की साइट पर 1,75,000 रुपये बताया गया. हालांकि इस साड़ी को पहन हिना खान बहुत ही खूसबूरत लग रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *