राजस्थान के प्रतिष्ठित मोदी स्कूल में छात्राओं के प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ में भी होगी काउंसलिंग

3 मार्च को रायपुर के होटल बेबीलॉन इन एवं 4 मार्च को बिलासपुर के कोर्टयार्ड्स मेरिट में आ सकते हैं अभिभावक

सक्ती- देश के राजस्थान शहर के प्रतिष्ठित मोदी स्कूल जो कि सिर्फ छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है, नए सत्र में प्रवेश के लिए बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर शहर में 3 मार्च को होटल बेबीलॉन इन में सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक काउंसलिंग होगी तो वही बिलासपुर शहर के कोर्टयार्ड मैरिड मैं भी 4 मार्च को काउंसलिंग होगी

मोदी स्कूल राजस्थान में प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए 18004199988 पर संपर्क किया जा सकता है, साथ ही 3 एवं 4 मार्च को छत्तीसगढ़ में होने वाली विशेष काउंसलिंग के लिए 9587018617 एवम 639787 3272 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है

 

उल्लेखित हो कि मोदी स्कूल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में विशेष प्रवेश काउंसलिंग के लिए यह दो दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें उपरोक्त विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य एवं टीचर काउंसलिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे, छत्तीसगढ़ प्रदेश की छात्राओं के लिए मोदी स्कूल में प्रवेश के लिए यह एक विशेष अवसर होगा तथा इस विद्यालय में सिर्फ छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाता है, मोदी स्कूल राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में स्थित है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *