नर्स की मोहब्बत में पागल पति ने छोड़ा पत्नी का साथ

राजस्थान के नागौर जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक नर्स के प्यार में इस कदर पागल हो गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि पति ने सभी हदें पार करते हुये उसके सामने ही अपनी प्रेमिका से संबंध बनाये। उसने जब इसका विरोध किया तो पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित पत्नी ने अब पुलिस की शरण ली है। इस संबंध में खींवसर थाने में पति और उसकी प्रेमिका के समेत 4 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार 12 साल पहले उसकी शादी धनारी निवासी हरेंद्र डूडी के साथ हुई थी। उनके दो बेटे हैं, इनमें एक 10 साल का और दूसरा तीन साल का है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह बीते 5 बरस से अपने पति के साथ बीकानेर में रहती है। वहां उसका पति हरेंद्र क्लिनिक चलाता है।

पति को समझाने की कोशिश की तो पीटा

पीड़िता का आरोप है कि उसके क्लिनिक में 26 साल की युवती नर्स का काम करती है। हरेन्द्र और उस नर्स के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसे जब इस बात का पता चला तो उसने पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह समझने की बजाय उससे मारपीट करने पर उतारू हो गया। उसके बाद वे नर्स को घर पर लाने लग गया।

पीड़िता का आरोप है कि करीब एक महीने पहले हरेन्द्र अपनी प्रेमिका को घर लेकर आया। हरेन्द्र ने उसको बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली है। उसके बाद वो नर्स उनके घर में रहने लगी। इस दौरान उन दोनों उसके सामने ही कई बार संबंध बनाये, इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।

उसके बाद 25 फरवरी की रात हरेंद्र ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे बुरी तरह मारा। पति और उसकी प्रेमिका ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर वह वहां से किसी तरह से बच बचाकर भागी और अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पीड़िता का कहना है कि पति की प्रेमिका ने उससे उसके गहने भी छीन लिये। उसके बाद वह अपने पिता के घर नागौर जिले में स्थित गांव आ गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *