छत्तीसगढ़ प्रदेश के अग्रवाल समाज ने दी राधेश्याम के निधन पर श्रद्धांजलि
निधन-श्री राधेश्याम गर्ग (कालीचरण) कटघोरा
शक्ति-सरस्वती शिक्षा समिति एवं अग्रवाल सभा कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गर्ग जी (कालीचरण) का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 22 फरवरी 2022 दिन-मंगलवार को हो गया था,जिनका बारहवा एवं पगड़ी रस्म आगामी दिनांक- 05 मार्च 2022 दिन- शनिवार को शाम 4:00 बजे निवास- औद्योगिक क्षेत्र कटघोरा में संपन्न होगा, स्व. श्री राधेश्याम गर्ग जी जनपद पंचायत पोड़ी- उपरोड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग एवं अभय गर्ग कटघोरा के पूज्य पिताजी थे, राधेश्याम गर्ग के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ,अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर सहित विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है
राधेश्याम गर्ग कटघोरा के निधन पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर, पूर्व प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर, संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल बिलासपुर, महासभा के पूर्व महामंत्री दीपक मोदी बिलासपुर, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल ने कहा है कि स्व. राधेश्याम गर्ग (कालीचरण) सदैव समाज सेवा के प्रति समर्पित थे, एवं दशकों से उन्होंने कटघोरा सहित प्रदेश एवं देश के विभिन्न स्थानों पर समाज के कार्यों, जन सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की तथा उनका निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश में अग्रवाल समाज के लिए एक बड़ी क्षति है
उल्लेखित हो कि राधेश्याम गर्ग के अग्रवाल सभा कटघोरा के अध्यक्ष रहते हुए पहली बार कटघोरा शहर में संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के माध्यम से अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के आंचलिक परिचय सम्मेलन का वृहद सफल आयोजन किया गया था, साथ ही अग्रवाल सभा कटघोरा भी उनके कुशल अध्यक्षीय नेतृत्व में निरंतर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करती थी