महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का दंतेवाड़ा जिला के विभिन्न शहरों में प्रवास कार्यक्रम

महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों का दंतेवाड़ा जिला के विभिन्न शहरों में प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज महिला पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी जया मिश्रा सोशल मीडिया राज्य प्रभारी गीतांजलि एवं अन्य जिला के पदाधिकारी सहित दंतेवाड़ा जिला के जिला प्रभारी उर्मिला साहू के द्वारा किरंदुल में बैठक लिया गया। महिला पतंजलि योग समिति प्रभारी द्वारा बैठक मे उपस्थित लोगों को संगठन के मूल उद्देश्य उनके कार्य और महत्त्व को बताते हुए जिले में महिलाओं को जागरूक करने जन जागरण अभियान चलाने योग को बढ़ावा देने जैसे आगामी कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान महिला पतंजलि योग समिति किरंदुल की रीना साहू ,धरती वर्मा ,मीरा सिन्हा ,दीपक साहू, मंजू साहू ,डुमेश्वरी साहू, किरण समबेता ,विमला नागवंशी, कुंती कुंजाम ,बी आर साहू ,राजेश सिन्हा ,नरोत्तम ध्रुव,छबील साहू, प्रकाश चंद जैन ,विश्वनाथ विश्वास, अमृत टंडन,तुलेश्वर निषाद , डोमन निषाद ,दुजराम निषाद आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *