CM अशोक गहलोत समेत तमाम नेताओं ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

महाशिवरात्रि के अवसर पर (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस नेता सचिन पयलट और भाजपा नेता सतीश पूनिया ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आप सभी जानते ही होंगे आज देशभर में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

ऐसे में राजनेता शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लिस्ट में पहले नाम राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ” #महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर प्रार्थना है कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, सभी स्वस्थ रहें और उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर बढ़ते रहें।’ इसी के साथ कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा, ”भगवान शिव की उपासना के महापर्व “महाशिवरात्रि” के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे एवं आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो, ऐसी मेरी कामना है।”

वहीं उनके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा नेता सतीश पूनिया ने भी ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, ”ॐ नम: शिवाय !! महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। #महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर महादेव आप और आपके परिवार को सुख और समृद्धि प्रदान करे। #Mahashivratri।” वहीं इन सभी के अलावा कई अन्य राजनेताओं ने भी बधाई दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *