ठाकुर अनिल प्रकाश सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम
सक्ती-ग्राम पंचायत कुम्हारीकला में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 7 फरवरी से शुभारंभ किया गया था,जहां 26 फरवरी को क्रिकेट फाइनल मैच सारागांव और सरहरगढ़ टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमे क्रिकेट फाइनल मैच के प्रथम विजेता सरहरगढ़ टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठा. अनिल प्रकाश सिंह के हाथों 10, 000 हजार रुपये नगद पुरुस्कार व कप दिया गया । क्रिकेट फाइनल मैच के दूसरा विजेता सारागांव टीम को ग्राम पंचायत कुम्हारीकला सरपंच अरुण कुमार गबेल के हाथों से 7,000 हजार रुपये नगद व शील्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर बालमुकुंद , गीतकार व गायक भरत कोंहरिहा मितवा , हेमंत कुमार केंवट, रामस्वरूप बरेठ , राजेश चौहान , प्रीतम साहू , योगेश , आशीष , राहुल केंवट , बीरेंद्र केंवट , गोलू बरेठ , शिव , अमित , रमेश बरेठ , राजेंद्र बरेठ सहित आस पास से आये हुए क्रिकेट टीम व गांव के लोग उपस्थित थे।
