2 मार्च को सुबह 11 बजे से श्रद्धांजलि सभा के रूप में डभरा के श्री अघोर आश्रम के सामने होगा कार्यक्रम का आयोजन

2 मार्च को डभरा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज,अवसर होगा पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की प्रथम जन्म जयंती का

श्रद्धांजलि सभा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लेंगे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

जिले के जनप्रतिनिधियों के भाजपा प्रवेश की भी जताई जा रही है संभावना

सक्ती-2 मार्च को जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय डभरा में भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश के दिग्गज नेता जुटेंगे, तथा 2 मार्च को छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव की प्रथम जन्म जयंती का कार्यक्रम अघोर आश्रम के सामने आयोजित किया जा रहा है, तथा इस अवसर पर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सहित भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला इकाई ने भी इस जन्म जयंती के कार्यक्रम को वृहद रूप से आयोजित करते हुए इसे श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, तो वहीं 2 मार्च को दोपहर 11:00 बजे से इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है,इस कार्यक्रम में जहां जांजगीर-चांपा जिले के सभी 26 मंडलों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे तो वही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के भी सभी पांचो मंडलों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में आने के लिए कहा गया है, एवं 2 मार्च को होने वाली श्रद्धांजलि सभा को लेकर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व भाजपा प्रत्याशी  संयोगिता सिंह जूदेव ने भी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रपुर मंडल,अड़भार मंडल, कोटमी मंडल,डभरा मंडल, मालखरौदा मंडल के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक लेकर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने का आग्रह किया है, वही 2 मार्च को आयोजित श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री पवन साय,छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजमोहन अग्रवाल,छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व पर्यटन मंडल के चेयरमैन एवं बिलासपुर संभाग के भाजपा के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, बेलतरा के विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के संगठन प्रभारी रजनीश सिंह, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, जिला भाजपा के सह संगठन प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी के भी आने के कयास लगाए जा रहे हैं, तथा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन अंत व्यवसायी वित्त विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान जिला पंचायत के सदस्य निर्मल सिन्हा, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री मेघाराम साहू, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, के भी उक्त कार्यक्रम में आने की बात कही जा रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित जिले के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा/ प्रकोष्ठ/विभागों के पदाधिकारी, सदस्य, मंडलों के पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, निगम/ आयोग के पूर्व अध्यक्ष, संयोजक,सदस्य सहित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के भी रहने की बात कही जा रही है, वहीं श्रद्धांजलि सभा को जहां 2023 के विधानसभा के चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है,तो वही 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के डभरा आगमन के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों के भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश की भी संभावनाएं बताई जा रही है, तथा श्रद्धांजलि सभा के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डभरा के अग्रसेन भवन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी सदस्यों की भी संगठनात्मक बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देंगे एवं दिग्गज भाजपा नेताओं के जहां डभरा आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन भी पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है, तो वहीं पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव भी पूरी तत्परता के साथ इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी के डभरा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र कुमार मेहर,कोटमी मंडल अध्यक्ष पितांबर पटेल, मालखरौदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा,अड़भार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने भी डभरा में आयोजित 2 मार्च के इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में सभी जिले भर के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है, वहीं भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी 2 मार्च को होने वाली श्रद्धांजलि सभा एवं शाम 4:00 से आयोजित बैठक में भी पार्टी सदस्यों को शामिल होने की बात कही है

उल्लेखित हो की जशपुर राजघराने के जूदेव परिवार का चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विगत दशक से प्रभाव रहा है,एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव जहां चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए तो वही वर्ष 2013 से वर्ष 2018 तक तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी की डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में उन्हें संसदीय सचिव एवं बेवरेज कारपोरेशन के चेयरमैन के रूप में भी दायित्व दिया गया था, एवं विगत वर्ष युद्धवीर सिंह जूदेव का अस्वस्थता के चलते आकस्मिक निधन हो गया, एवं 2 मार्च को उनकी प्रथम जन्म जयंती का अवसर होगा जहां श्रद्धांजलि सभा के रूप में पूरे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जांजगीर-चांपा जिले के कार्यकर्ता उन्हें स्मरण करेंगे

जिले भर के जूदेव समर्थक एवं उनके प्रशंसक भी इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तथा श्रद्धांजलि सभा को भव्य रूप प्रदान करने हेतु तैयारियां की जा रही हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *