शिवरीनारायण माघी मेला में उमड़ा जन सैलाब 

शिवरीनारायण –– धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की माघी मेला काफी भीड़ चल रहा है इस मेला का आनंद उठाने प्रति दिन हजारों की तदाद में लोग पहुंच रहे हैं मेला अपने अंतिम चरण में है और आज रविवार आवकाश का दिन होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर और मेला मैदान मेलार्थियों और दर्शनार्थियों के भीड़ से खचाखच भरा हुआ है जिसे देख कर ऐसा लग रहा था कि मानो मेला में जन सैलाब उमड़ आया हो मेला के हर गली , मनोरंजन स्थल, होटल और दुकानों में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। उल्लेखनीय है कि शिवरीनारायण में 15 दिवसीय विशाल एवं ऐतिहासिक मेला 16 फरवरी से प्रारंभ हुआ है जो कि 1 मार्च महाशिवरात्रि तक चलना है टेंपल सिटी शिवरीनारायण की मेला का इतिहास बहुत पुराना है यहां सभी वर्ग के लोग आकर मेले का खूब आनंद उठा रहे हैं । शिवनारायण मेला में बर्तन दुकान चूड़ी दुकान ,होटल , मुर्ति , फल खिलौना बैग ,कपड़े , जूते, आदि विभिन्न प्रकार के दुकान मीनाबाजार सिस्टमेटिक कतार से जमे हुए है इसी तरह मनोरंजन के साधान विभिन्न प्रकार के झूला , सिनेमा , जादूघर, मौतकुआं आदि मेला मैदान में लगे हुए है जिसका सभी मेलार्थी खूब आनंद उठा रहे हैं और मेला में घुम घुम कर जरूरत की सामान खरीद रहे हैं। मेला में महिला एवं बच्चों का ज्यादा भीड़ झूला के तरफ है । मेले में विभिन्न प्रकार के साधन अवेलेबल है जिसमें सभी खूब एंजॉय मस्ती कर रहे हैं।

  

साथ ही यहां आने वाले सभी श्रद्धालु मंदिर देवालय में दर्शन एवं पूजा अर्चना कर पूण्य अर्जित कर रहे हैं नगर में प्रमुख रूप से भगवान श्री शिवरीनारायण मंदिर सहित जगन्नाथ स्वामी जी,माता शबरी , श्री राम जानकी जी, राधाकृण्ण मंदिर , अन्नपूर्णा देवी मंदिर , काली मंदिर , दुर्गा मंदिर , गायत्री मंदिर , हनुमान मंदिर आदि है जिसके सभी दर्शन कर मेला की खूब आनंद ले रहे हैं । विगत 2 सालों से कोरोना वैश्विक महामारी ने मेला को डिस्टर्ब जरूर किया है लेकिन इस वर्ष मेला का आयोजन सभी वर्ग के लिए खुशी की संकेत लेकर आयी है यही वह मेला है जहां सभी परिवार अपने रिश्तेदारों से मिलते हैं और सब मिलकर मेला का खूब आनंद लेते हैं इस वर्ष बहुत से लोग वैवाहिक समान की खरीदारी भी मेला में कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *