27 फरवरी को सुबह 11:00 बजे होगा प्रदेश अध्यक्ष का शक्ति आगमन
सक्ती- भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अमित साहू अपने राजनीतिक प्रवास पर 27 फरवरी को जांजगीर से शक्ति होते हुए रायगढ़ निकलेंगे, शक्ति शहर के नेशनल हाईवे में कंचनपुर के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, तथा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सुबह 11:00 बजे कंचनपुर नेशनल हाईवे के पास पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का स्वागत करने की अपील की है