नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी का सुपुत्र है दानिश
सक्ती-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी का सुपुत्र दानिश कुरैशी भी यूक्रेन के बंकर में फंसा हुआ है, तथा कुरैशी परिवार ने शासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए अपने सुपुत्र की सुरक्षित वापसी का निवेदन किया है, तथा दानिश कुरैशी यूक्रेन की राजधानी किंव में है, एवं दानिश एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु विगत 5 वर्षों से यूक्रेन में अध्ययनरत है,तथा आखिरी सेमेस्टर की पढ़ाई उसकी बची हुई है
एवं दानिश कुरैशी के परिजनों का कहना है कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध से रेडिएशन का खतरा बढ़ सकता है, तथा वहां भारी बमबारी भी हो रही है, एवं कुरैशी परिवार भी अपने सुपुत्र की वापसी को लेकर बेहद चिंतित है म,तथा दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी यूक्रेन से प्रथम चरण में लौटे छात्र/छात्राओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार भी प्रदेश के सभी मेडिकल स्टूडेंट एवं अन्य नागरिक जो कि यूक्रेन एवं रूस के स्थानों पर फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर प्रयासरत है, तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारत सरकार के विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर चर्चा करते हुए अपने प्रदेश के सभी छात्र/ छात्राओं को यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकालकर हवाई मार्ग से वापस सुरक्षित लाने की मांग की है
वही दानिश कुरेशी के पिता नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश कुरैशी ने भी कहा है कि वे अपने सुपुत्र की सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं, तथा उनका परिवार इस आकस्मिक विपदा को लेकर बेहद चिंतित है, उल्लेखित हो कि कोरोना की भयंकर महामारी के दौरान भी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे दानिश कुरेशी कोरोना के संक्रमण से बचाव की दिशा में वहां से वापस सक्ती पहुंचे थे