इंटरनेट पर छाया हिना खान का सिजलिंग लुक, वायरल हुईं तस्वीरें

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) भले ही टेलीविज़न सीरियल्स में नहीं नजर आ रही हों, मगर सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति निरंतर बनी हुई है. इन दिनों हिना खान घूमने निकली हैं तथा इजिप्ट जाकर वो वैकेशन का लुत्फ़ उठा रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर हिना खान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे है.

बता दे कि हिना हर दिन अपने लुक्स कि वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. वही अब एक बार फिर हिना ने अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. हिना सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा ही अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं. अक्सर उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट में पर्सनल एवं प्रोफेशनल जिंदगी की झलक देखने को मिलती है.

वही इस बीच हिना ने सोशल मीडिया पर अपना स्टाइलिश शर्ट पहन अपना अलग अवतार दिखाया है. इन तस्वीरों में वह लाइट शेड की लूज पैंट्स एवं स्टाइलिश अंदाज में लूज शर्ट पहनी हैं. हिना ने अपने इस अवतार को स्पोर्ट्स शूज से पूरा किया है. उन्होंने यहां बालों को ओपन रखा है तथा सनग्लासेस लगाए हुए हैं. हिना यहां इमारतों के बीच खड़ी होकर पोज दे रही हैं. वही अब प्रशंसकों के बीच उनका यह अवतार रफ़्तार से वायरल हो रहा है, तथा उनकी इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *