चमचमाती साड़ी में ‘टीवी की नागिन’ ने दिए कातिलाना पोज, तस्वीरों ने लगाई आग

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का हर अवतार उनके प्रशंसकों को पसंद आता है. मगर शादी के पश्चात् मौनी रॉय और भी अधिक खूबसूरत लगने लगी हैं. इस बात का सबूत ये वीडियो है. इस वीडियो में मौनी रॉय ट्यूब टॉप के साथ चमचमाती साड़ी में बहुत कातिलाना लगीं. इस वीडियो में मौनी रॉय चमचमाती चॉकेलेटी कलर की साड़ी पहनी हुई है. इस प्लेन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ट्यूब टॉप पहना है जिस पर मोती लगे हुए हैं. अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए मौनी ने मांग टीका भी लगाया हुआ है जिसमें वो बहुत सुन्दर नजर आ रही हैं.

वही इस वीडियो को देखकर स्पष्ट लग रहा है कि मौनी का ये वीडियो मुंबई फिल्म सिटी स्टूडियो का है. वीडियो में मौनी कैमरे पर पोज देने के पश्चात् वैनिटी वैन में जाती हुई दिखाई दी. वही इससे पहले मौनी हस्बैंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ सदगुरु के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने पहुंचीं. इस मुलाकात का वीडियो मौनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया. इस वीडियो में मौनी सद्गुरु का आशीर्वाद लेते हुए नजर आई. इसके साथ ही उनके आश्रम को घूमते हुए भी दिखाई दी.

वही इसके अतिरिक्त मौनी ने कुछ और फोटोज भी साझा की हैं जिसमें वो घर की इनसाइड फोटोज दिखाती दिखाई दी. इन फोटोज को साझा करते मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा- ‘घर वहां है जहां पर दिल है.’ इन फोटोज में मौनी रॉय गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी के साथ गोल्ड की हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं. जिसमें वो कभी काउच पर बैठकर पोज देती दिखाई दी तो कभी सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती हुई नजर आई.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *