शक्ति के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 11वीं के छात्र/छात्राओं ने दिया फेयरवेल समारोह

द्वादश के छात्र/ छात्राओं को स्मृति स्वरूप दिया गया प्रतीक चिन्ह

शक्ति-सक्ती शहर के अखराभाटा में स्थित प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 फरवरी को कक्षा एकादश के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा द्वादश के छात्र/छात्राओं को फेयरवेल आशीर्वाद समारोह के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती, भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात विद्यालय की छात्र/ छात्राओं ने फेयरवेल समारोह का संचालन करते हुए स्वागत गीत प्रस्तुत किया मंचस्थ अतिथियों का स्वागत रोली- तिलक के साथ किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा द्वादश के छात्र/ छात्राओं ने विद्यालय में अध्ययनरत रहते हुए अपने अनुभवों को शेयर किया तथा विद्यालय के सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा मिले अच्छे संस्कार एवं सहपाठियों से मिले स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं विद्यालय परिवार के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी अपने शब्दों में बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए गीतों की प्रस्तुति दी

कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजन पटेल, उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं सह व्यवस्थापक कन्हैया गोयल ने भी संबोधित करते हुए सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही इस अवसर पर प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में प्रारंभ से ही अच्छे संस्कार बच्चों को दिए जा रहे हैं, तथा द्वादश कक्षा के बच्चे आने वाले बोर्ड के एग्जाम में कड़ी मेहनत के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बना कर इस विद्यालय का नाम गौरवान्वित करें तथा विद्यालय से प्राप्त संस्कारों को अपने जीवन में बनाए रखते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा देने का कार्य करें

तथा इस अवसर पर कक्षा एकादश के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा द्वादश के छात्र/ छात्राओं को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में विद्यालय परिवार के बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्रबंध कारिणी समिति के पदाधिकारी /सदस्य मौजूद रहे

तथा इस अवसर पर मंचस्थ अन्य अतिथियों में विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के कपूरचंद अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ  कंवर जी, विद्यालय के प्राचार्य चूड़ामणि साहू, प्रधानाचार्य  साहू, माया शंकर नामदेव, भूषण मिश्रा, महंत मैडम, सुश्री शुचिता साहू, रमेश साहू सहित अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *