सक्ती-छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश संगठन सचिव चंद्रप्रकाश तिवारी ने राजस्थान सरकार के द्वारा बजट में वर्ष 2004 के बाद नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के लिए पूरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा बजट में किया गया जिसका हम स्वागत करते हैं , इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आशा करते हैं कि वर्ष 2022-23 के बजट में इसकी घोषणा करेंगे और प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त शासकीय कर्मचारियों के परिवार को सौगात देंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , प्रदेश संयुक्त सचिव शशिकला उरांव सक्ती, जिला अध्यक्ष अजय सिंह सिदार ने राजस्थान सरकार को धन्यवाद देते हुए प्रदेश सरकार से अपेक्षा किए हैं कि आने वाला बजट कर्मचारियों के लिए होगा और उसमें निश्चित तौर पर एन पी एस को बंद करते हुए ओ पी एस(पूरानी पेंशन योजना) की घोषणा होगा।