बिलासपुर में 27 फरवरी को होगा आशीर्वाद ब्लड सेंटर का शुभारंभ

ब्लड सेंटर के फाउंडर हैं श्याम केसवानी एवं डायरेक्टर हैं केशव बंसल

बिलासपुर के पल्लव भवन के पास रिंग रोड नंबर- 2 गौरव पथ में होगा ब्लड सेंटर

सक्ती– रायपुर एवं भिलाई शहर में ब्लड सेंटर के रूप में अपनी बेहतर सेवाएं दे रहे आशीर्वाद ब्लड सेंटर 27 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्याय धानी बिलासपुर के पल्लव भवन के नजदीक रिंग रोड नंबर- 2 गौरव पथ पर आशीर्वाद ब्लड बैंक के रूप में प्रारंभ करने जा रहा है, तथा इस आशीर्वाद ब्लड बैंक के फाउंडर श्याम केसवानी एवं डायरेक्टर बिलासपुर के केशव बंसल होंगे

27 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आशीर्वाद ब्लड सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी होगी, तथा इस संबंध में डायरेक्टर केशव बंसल बिलासपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को ब्लड उपलब्ध करवाने की दिशा में रायपुर एवं भिलाई शहर में इस ब्लड सेंटर की ओर से बेहतर सेवाएं दी जा रही है,तथा बिलासपुर शहर में भी आसपास के लगे हुए जिलों के लोग उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए बिलासपुर आते हैं, जहां जरूरतमंदों को समय पर आवश्यकतानुसार ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता, जिसके चलते यह आशीर्वाद ब्लड सेंटर काफी सहायक होगा, केशव बंसल ने बताया की आशीर्वाद ब्लड सेंटर की सेवाएं लेने के इच्छुक जरूरतमंद व्यक्ति श्याम केसवानी के मोबाइल नंबर- 9425208433 एवं केशव बंसल के मोबाइल नंबर-9190960000 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

उल्लेखित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर शहर में आए दिन जरूरतमंद लोगों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तथा बिलासपुर में चिकित्सा के बड़े-बड़े संस्थान हैं, जिसमें प्रमुख रुप से सिम्स, अपोलो एवं अन्य प्राइवेट हॉस्पिटल भी है, जहां आने वाले मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ने पर लोग परेशान होते देखे जाते हैं, तथा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से यथासंभव रक्त की व्यवस्था जरूर हो जाती है, किंतु स्थाई रूप से रक्त मिल सके,ऐसे कोई स्थायी संस्थान के आभाव के चलते लोगों को परेशानियां होती थी, किंतु अब आशीर्वाद ब्लड सेंटर के 27 फरवरी को प्रारंभ होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *