बिलासपुर की भारती मोदी बनाई गई अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन रक्तदान की प्रांतीय प्रभारी

सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने 25 फरवरी को करी नियुक्ति

सक्ती-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में रक्तदान के कार्य को विस्तारित करने की दिशा से अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन रक्तदान की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बिलासपुर की सामाजिक कार्यकर्ता भारती मोदी को नियुक्त किया है, तथा भारती मोदी बिलासपुर शहर सहित पूरे प्रदेश में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर सेवा के कार्य एवं रक्तदान के क्षेत्र में काफी सक्रिय रूप से भागीदारी करती है, भारती मोदी की इस नियुक्ति पर जहां लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, तो वही भारती मोदी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जो जिम्मेदारी दी गई है,वे पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगी एवं प्रदेश में रक्तदान को लेकर समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने तथा रक्तदान के शिविर आयोजित करने हेतु भी सकारात्मक पहल करेंगी, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार ने भी बिलासपुर की श्रीमती भारती मोदी की इस नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *