समंदर के बीच ‘रीटा रिपोर्टर’ ने करवाया जबरदस्त फोटोशूट, देखकर फैंस बोले- ‘हाय गर्मी’

टीवी के चर्चित लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रीटा रिपोर्टर की भूमिका अदा करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) अक्सर अपने तस्वीरों और वीडियो के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह अक्सर अपने हॉट फोटोशूट साझा करती रहती हैं. अब उन्होंने अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाई है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं.

वही तस्वीरों में देखा जा सकता है प्रिया (Priya Ahuja) समंदर के बीच बोट पर दिखाई दे रही हैं. वह क्रॉप टॉप एवं मैचिंग कलर की हिप्स्टर पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए है जिसमें उनका दिलकश अंदाज स्पष्ट नजर आ रहा है. उनकी इन तस्वीरों को देखकर प्रशंसकों के दिलों में खलबली मच गई है.

वही अपनी इन फोटोज को प्रिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, माय बॉडी, माय शेप और माय रूल्स. पोस्ट कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, बहुत हॉट और गॉर्जस. दूसरे शख्स ने कमेंट किया, उफ्फ रीटा रिपोर्टर. किसी ने लिखा, हाय गर्मी. इसके अतिरिक्त प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में खूब फायर इमोजी साझा की है. बता दे कि प्रिया आहूजा ने हाल ही में हस्बैंड मालव राजदा (Malav Rajda) से दूसरी बार शादी की है. प्रिया आहूजा एवं मालव राजदा ने बीते वर्ष 10 नवंबर को 10वीं वर्षगांठ मनाई थी. इस अवसर पर दोनों ने एक बार फिर शादी की तथा प्रत्येक रस्म को निभाया.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *