यूपी चुनाव: प्रियंका गांधी ने रोड शो में दिखाई ताकत, लोगों ने बरसाए पुष्प

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में शुक्रवार को रोड शो किया. कांग्रेस के दिग्गज नेता अभय अवस्थी ने जानकारी दी है कि प्रियंका गांधी का चार्टेड विमान बम्हरौली एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लैंड हुआ और वहां से प्रियंका लगभग 10 बजे स्वराज भवन पहुंचीं. प्रियंका का रोड शो करीब साढ़े दस बजे स्वराज भवन से कटरा के लिए रवाना हुआ.

इस दौरान प्रियंका वाड्रा SUV की छत पर बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं. गांधी के बगल में शहर उत्तरी से उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह बैठे हुए थे. रोड शो पूरे गाजे बाजे के साथ निकला और बड़ी तादाद में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. इस दौरान लोग प्रियंका वाड्रा पर पुष्पों की वर्षा करते रहे. रोड शो के नेतराम चौराहे पर पहुंचने के बाद प्रियंका दूसरे वाहन पर बैठकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई.

अवस्थी ने आगे बताया कि चूंकि वाद्रा को अमेठी समेत तीन अन्य जगहों पर सभा को संबोधित करना था, इसलिए वह रोड शो पूरा नहीं कर सकीं. यह रोड शो लक्ष्मी टाकीज के पास संपन्न हुआ. बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज आखिरी  दिन है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *