नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के सदस्यों को दी जायेगी योजनाओं का लाभ

किरन्दुल-नक्सली हिंसा से मृत व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों के लिए समस्त विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी के लाभ दिलवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त विभाग द्वारा शुक्रवार को किरन्दुल नगरपालिका कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया।बता दें कुआकोंडा ब्लॉक में कुल 53 व्यक्तियों का चिन्हाकन किया गया है जो आज शिविर में सम्मिलित हुए।बड़े बचेली एसडीएम अरुण कुमार सोम ने कहा कि नक्सली हिंसा में जो परिवार प्रभावित हुए है उनको शासन के योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आज शिविर लगाया गया जिसमें प्रभावित परिवार के लोगों का आवदेन लिया गया।इस दौरान तहसीलदार महेश कश्यप, सचिव अनिल डेहरिया, दयालु नायक,अनोज मंडावी,कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी, पटवारी हेमन्त देवांगन उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *