छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा वीआईपी रोड स्थित रामस्वरूप निरंजन लाल भवन में किया जाएगा परिचय सम्मेलन का आयोजन
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में विगत 10 वर्षों से निरंतर अग्रवाल समाज के एजुकेटेड विवाह योग्य युवक-युवतियों के अखिल भारतीय स्तर के वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन करने वाली संस्था छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच द्वारा इस वर्ष भी आगामी 13 एवं 14 अगस्त को अपने ग्यारहवें परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, उक्तआशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर, हरीवल्लभ अग्रवाल रायपुर एवं महामंत्री नितेश अग्रवाल रायपुर ने बताया कि विगत 10 वर्षों से समाज बंधुओं के सहयोग से निरंतर यह परिचय सम्मेलन आयोजित हो रहा है, तथा इस वर्ष भी आयोजित होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए तिथि की घोषणा कर दी गई है, एवं मार्च माह में शीघ्र ही छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच प्रदेश कार्यकारिणी एवं परिचय सम्मेलन के आयोजन को मूर्त रूप देने हेतु समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी तथा विगत वर्ष भी 2021 में एजुकेटेड परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 800 विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा रूपी पत्रिका का प्रकाशन किया गया था, तो वहीं मंच के माध्यम से 270 युवक/ युवती प्रत्याशियों का भी परिचय करवाया गया था, मंच के संरक्षक कन्हैया अग्रवाल रायपुर ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर इस एजुकेटेड परिचय सम्मेलन को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जाती हैं, तथा सम्मेलन में उच्च शिक्षित बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आते हैं, एवं सम्मेलन में बिना प्रत्याशी के अभिभावकों का भी प्रवेश सभागार में प्रतिबंधित रहता है, तथा परिचय सम्मेलन के इस अवसर पर जहां बायोडाटा रूपी पत्रिका का प्रकाशन होता है, तो वही बच्चों का परिचय हाईटेक पद्धति से मंच के माध्यम से कराया जाता है,छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच ने सभी समाज बंधुओं को आगामी 13 एवं 14 अगस्त को प्रस्तावित इस अखिल भारतीय स्तर के एजुकेटेड विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का लाभ लेने तथा अपने विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा निर्धारित स्थलों पर भेजने का आग्रह किया है