खूबसूरत श्रद्धा कपूर ज्यादातर इवेंट्स या फंक्शन्स में अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं और एक बार फिर उनका कुछ ऐसा ही लुक फैंस को देखने को मिला, फिल्ममेकर लव रंजन की शादी में। जहां श्रद्धा कपूर नजर आईं व्हाइट कलर के खूबसूरत लहंगे में। जिसकी फोटोज़ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आगरा में हुई इस शादी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची थी।
सिंपल और स्टनिंग लुक
‘सूर्य शक्ति’ कैप्शन के साथ उन्होंने लहंगे में अपनी फोटोज़ पोस्ट की हैं। श्रद्धा कपूर ने डिज़ाइनर अनिता डोंगरे का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना है। सफेद रंग का पैचवर्क फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला ये लहंगा, डे फंक्शन के हिसाब से एकदम परफेक्ट लग रहा है। प्लन्जिंग वी नेक, शीयर हाफ स्लीव वाली बैकलेस चोली का स्टाइल लहंगे के साथ बेहद जंच रहा है। लहंगे के साथ सिल्क दुपट्टा कैरी किया है इसमें भी पैचवर्क और लेस एंब्रॉयडरी का टच है। इस लहंगे की कीमत पूरे 2 लाख रुपए है।
एक्सेसरीज़
न बिंदी, न ब्रेसलेट, न नेकलेस सिर्फ एक इयररिंग्स से उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है जो कहीं से भी खराब या अधूरा सा नहीं लग रहा है।
मेकअप
मेकअप में ब्लश पिंक लिपशेड, लाइट सा आईशैडो और मस्कारा लगाया हुआ है। मेसी पोनीटेल उनके इस लुक पर एकदम परफेक्ट लग रहा है।