इस मशहूर रियलिटी शो में साथ नजर आएँगे मोनालिसा-विक्रांत, बढ़ा फैंस का उत्साह

टीवी के चर्चित रियलिटी शो नच बलिये से देश भर में मशहूर हुए विक्रांत सिंह राजपूत तथा मोनालिसा की जोड़ी एक बार फिर से टीवी पर तहलका मचाने को तैयार हैं. इस बार ये कपल मशहूर टीवी चैनल स्टार प्लस नये रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में अपना जलवा बिखेरते दिखाई दे रहे हैं, जो 26 फरवरी से प्रसारित होने जा रहा है. यह रियलिटी शो एक अनोखे फॉर्मेट में है, जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी तथा कोरियोग्राफी जैसे तमाम सेक्टर की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ दिखाई देने वाली हैं.

वही अच्छी बात ये है कि शो में विक्रांत एवं मोनालिसा को भी भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है. वही इस शो को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि ये शो अपने आप में अलग है. इस शो में 10 जोड़िया सम्मिलित हो रही हैं, जिनमें आपको दिखाना होता है कि आप दूसरों से कैसे अलग हैं. इसमें 83 वर्ल्ड कप के खिलाड़ी श्रीकांत जैसे स्टार्स अपनी पत्नी के साथ सम्मिलित हो रहे हैं. आपको बता दें कि विक्रांत इन दिनों जीटीवी के शो ‘अगर तुम ना होते’ में भी दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कई भोजपुरी एवं अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं.

वही इसी बीच जब स्टार प्लस की तरफ से उन्हें इस अनोखे शो में आने का अवसर प्राप्त हुआ, तो उन्होंने इसे भी कबूल कर लिया. विशेषज्ञों का कहना है कि विक्रांत एवं मोनालिसा की जोड़ी बहुत प्रतिस्पर्धी है. यह शो के लिए बहुत विशेष होने वाला है, क्योंकि दोनों ने जिस प्रकार नच बलिये में लोगों का दिल जीत लिया था. यहां उनसे उससे अधिक की आशा की जा रही है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *