पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदनी बनारस में कर रही विधानसभा चुनाव का प्रचार

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की जिम्मेदारी दी नंदिनी राजवाड़े को

यूपी चुनाव में 300 प्लस सीटों के साथ भाजपा की होगी पुनः वापसी- नंदनी राजवाड़े पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर चांपा

सक्ती- वर्तमान में देश के 5 राज्यों के चल रहे विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बनारस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं सक्रिय भाजपा नेत्री नंदनी राजवाड़े जांजगीर को जिम्मेदारी दी गई है, जिसके अंतर्गत नंदनी राजवाड़े ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में पहुंचकर बनारस क्षेत्र में अपनी टीम के साथ जोर- शोर से प्रचार प्रसार परम कर दिया है

तथा नंदिनी राजवाड़े घर- घर पहुंच कर मतदाताओं से संपर्क कर रही है,एवं यूपी विधानसभा के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यो एवं प्रदेश के विकास की बातों को लोगों को बता रही हैं,तथा नंदनी राजवाड़े का कहना है कि आज उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में जहां शांति है, तो वहीं राज्य में विकास भी तेजी से हो रहा है,एवं आम नागरिकों के लिए जहां कल्याणकारी योजनाओं की झड़ी योगी की सरकार ने लगा दी है, तो वहीं केंद्र के मुखिया नरेंद्र मोदी द्वारा भी उत्तर प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए विशेष कार्य किया जा रहा है

 

नंदनी राजवाड़े के चुनावी प्रचार की शैली को देखते हुए मतदाता काफी प्रभावित हो रहे हैं, एवं बनारस क्षेत्र की महिला वर्ग भी नंदनी राजवाड़े के साथ सुबह से लेकर देर रात तक मतदाताओं के घरों में पहुंच रही हैं, एवं दस्तक देते हुए अपना प्रचार कर रही हैं

वहीं नंदनी राजवाड़े भी कहती हैं कि आज जांजगीर-चांपा जिले में भी उन्होंने जिम्मेदारी के साथ सभी के सहयोग से जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का निर्वहन किया, तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की लहर है,एवं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार 300 प्लस सीटों के साथ वापस होगी, वही नंदिनी राजवाड़े अपने जनसंपर्क के दौरान संबंधित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के साथ भी उनकी सभाओं में शामिल होकर प्रचार कर रही हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *