किरंदुल-श्री राघव मंदिर परिसर में स्थित बालाजी मंदिर मे बालाजी भगवान का बुधवार सुबह सुप्रभात पूजा के बाद सुदर्शन हवन व बालाजी भगवान का सामूहिक कल्याणम हुआ।विवाह पूजन अनुष्ठान कार्यक्रम के बाद दोपहर को मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया।इस महोत्सव में एनएमडीसी परियोजना के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
तेलुगु सांस्कृतिक संघ द्वारा शाम 5 बजे आतिशबाजी करते हुए गाजे बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई।यात्रा में शामिल झाकियां आकर्षण का केन्द्र रहा। झांकिया शहर के मुख्य मार्ग से बस स्टैंड अंबेडकर चौक बैंक चौक होते हुए फुटबॉल ग्राउंड आंध्र भवन में झूला कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस दौरान अध्यक्ष गणपत नायडू,सचिव गोविंद राज,कोषाध्यक्ष सन्मुख राव,देवरायलु, राजेश वेपरल, सोमेश्वर राव, कृष्णा रेड्डी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
