मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 24 फरवरी को लौटेंगे रायपुर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के छह दिवसीय प्रवास के बाद 24 फरवरी को शाम 4.35 बजे गोरखपुर से विमान द्वारा रवाना होकर 6.15 बजे रायपुर लौटेंगे। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल विगत दिनों से यूपी दौरे पर है. जहां चुनावी सभा को संबोधित कर रहे है. और कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए वोट मांग रहे है. चुनावी सभा में सीएम भूपेश बघेल ने यूपी सरकार पर हमला किया और कहा – आज उत्तरप्रदेश के सामने यक्ष प्रश्न है कि कब तक यहां की जनता जाति-धर्म के आधार पर वोट करेगी? वे कब अपने मुद्दों पर वोट करेंगे? यदि जनता चाहती है कि उनकी समस्याएं हल हों तो वोट उन्हें देना होगा जो उनके मुद्दों की बात कर रही है। कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो जनता की बात कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *