अभिनेत्री बिपाशा बसु भले ही बॉलीवुड की लाइम लाइट को काफी दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब बुधवार को उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता की पत्नी बिपाशा बसु ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिनेत्री ने इस खास मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा ब्लैक कलर की ड्रेस में, तो करण ब्लैक एंड व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने हाथों में एक गुलाब का फूल भी लिया हुआ है। इन तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेत्री ने करण सिंह ग्रोवर को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी। अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर फैंस और बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और करण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात साल 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ की शूटिंग के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और अप्रैल साल 2016 में दोनो शादी के बंधन में बध गए। आपको बता दें कि बिपाशा का जन्म दिल्ली में हुआ था, जिसके बाद उनका परिवार कोलकाता शिफ्ट हो गया।