बीआईओपी स्कूल में मनाया गया सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव

किरन्दुल-किरन्दुल स्थित बीआईओपी स्कूल में मंगलवार को सम्मान समारोह एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनय कुमार
मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एनएमडीसी बीआईओएम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स उपस्थित थे।इस दौरान विद्यालय के 57 टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया साथ ही शालेय बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य अरुमोय विश्वास ने 57 मेधावी छात्रों के प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश किया एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक एनएमडीसी बी के माधव, डीएवी स्कूल के प्राचार्य पी एल वर्मा, शैलेश रथ, सद्दाब जलान, रवि उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *