हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल की पटाखा फैक्टरी एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां फैक्ट्री में विस्फोट होने की वजह से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में लगभग छह महिला कामगारों की जिंदा जलकर मौत की जानकारी सामने आ रही है। मौके पर बुरी तरह झुलसे हुए शव भी मिले हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच गई है और छानबीन कर रही है।

इस हादसे में कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए क्षीत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। DSP हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *