शादी की चर्चा के बीच बेहद बोल्ड हुईं शमा सिकंदर

टीवी अभिनेत्री शमा सिकंदर हमेशा से अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपना हॉट और बोल्ड अवतार दिखाती रहती हैं। शमा सिकंदर की बोल्ड तस्वीरें और वीडियो भी जमकर वायरल होती रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपने नए बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार शमा सिकंदर ने अपना टॉपलेस अंदाज दिखाया है।

उन्होंने अपनी टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से रूबरू होने के लिए अक्सर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शमा सिकंदर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में शमा सिकंदर टॉपलेस होकर बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में उन्होंने खुद को व्हाइट कलर की चादर से लपेटा हुआ है। इस तस्वीर में शमा सिकंदर का हॉट और बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होने कैप्शन में लिखा, ‘तुम समुंद्र की बात करते हो, लोग आंख में डूब जाते हैं।’

सोशल मीडिया पर शमा सिकंदर की यह बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरस हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि शमा सिकंदर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरोन के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी और इस बात का खुलासा हाल ही में खुद शमा सिकंदर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *