शक्ति-नगर पंचायत अड़भार की अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने 21 फरवरी को जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित किया है, तथा ज्ञापन में नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रभा गर्ग ने बताया कि नगर पंचायत अड़भार में कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर पंचायत अधिनस्थ विकास कार्यों को लेकर समझाईश के बावजूद प्रशासनिक कार्यो में सहयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते अनेकों बार प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तथा नगर पंचायत को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े इस हेतु आवश्यक पहल करने की बात कही है