किरन्दुल पटेलपारा में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का एसडीएम ने किया उद्घाटन

किरन्दुल-लौहनगरी किरन्दुल स्थित आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील इंडिया कंपनी के द्वारा पुनर्निर्मित मॉडल आंगन बाड़ी केंद्र का उद्घाटन सोमवार को बड़े बचेली एसडीएम अरुण कुमार सोम ने किया।बता दें परिक्षेत्रीय विकास निधि मद से 4 लाख 37 हज़ार की लागत से किरन्दुल बस्ती पटेल पारा में आंगनबाड़ी बाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण किया गया है।इस अवसर पर एसडीएम ने पटेलपारा स्थित सामुदायिक भवन एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण भी किया।इस दौरान पालिका लोक निर्माण सभापति राजेन्द्र मृणाल राय,एएमएनएस महाप्रबंधक जी राघवेलु,सीएसआर प्रमुख डॉ. तेजप्रकाश,वार्ड पार्षद राजू कुंजाम,रामचंद्रन,गोविंद राजू,सुपरवाइज़र सायरा बानो खान उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *