शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर को बंद किए जाने पर छात्रों में रोष

जैजैपुर नगर पंचायत में दो शासकीय विद्यालय हैं एक बालक शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय तथा दूसरा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर जिसमें की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बंद करते हुए वहां पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय की स्थापना किया जा रहा है । जबकि छात्र चाहते हैं की शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बंद हो जाने पर तथा वहां के शिक्षक शिक्षिकाओं का स्थानांतरण हो जाने पर हम कहीं के नहीं रहेंगे। यदि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालन को सुचारु रुप से चालू किया जाय तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए अलग से विद्यालय खोला जावे इन मांगों को लेकर छात्राओं के द्वारा तहसीलदार ,थानेदार एवं उच्च अधिकारियों को विद्यालय संचालन के लिए ज्ञापन सौंपा उन्होंने कहा की शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय जय जय पुर को यथावत चालू रखा जावे और जो शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है उन पर रोक लगाई जाए। यदि रोक नहीं लगाई गई तो छात्रों के द्वारा 23 फरवरी को सांकेतिक आंदोलन की चेतावनी भी दिए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *