पिंक बिकिनी में ‘तांडव’ एक्ट्रेस ने ढाया कहर

बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर फिल्मों के अलावा अपनी बोल्डनेस को लेकर भी खूब सु्र्खियों में रहती हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होती रहती हैं। अमायरा दस्तूर के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को हमेशा से पसंद करते रहे हैं। एक बार फिर से तांडव एक्ट्रेस अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।

अमायरा दस्तूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर समुद्र किनारे की है। तस्वीर में अमायरा दस्तूर ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और कमर में ब्लू कलर का श्रफ लपेटा हुआ है। अभिनेत्री ने सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं। साथ ही वह समुद्र किनारे बोल्ड पोज देते हुए तस्वीर क्लिक करवाती दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमायरा दस्तूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लहरों के साथ डांस करो, समुद्र के साथ चलो। पानी की लय को अपनी आत्मा को मुक्त करने दो।’ सोशल मीडिया पर अमायरा दस्तूर की यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *